West Bengal-Jharkhand Border पर 1 करोड़ की हेरोइन बरामद, पिकअप वैन से 2 तस्कर गिरफ्तार

आसनसोल (राम बाबू यादव) :- पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सालानपुर थाना पुलिस ने 1 करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद कर दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर पुलिस टीम सीमावर्ती धांगुड़ी-काशीडांगा इलाके में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने धानगुड़ी मोड़ के पास झारखंड की ओर जा रही एक संदिग्ध मध्यम आकार की मालवाहक पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली। वाहन के भीतर छिपाकर रखी गई 500 ग्राम से अधिक उच्च गुणवत्ता वाली ब्राउन शुगर (हेरोइन) बरामद हुई। इसके तुरंत बाद वैन में सवार दो युवकों—झारखंड के चिरकुंडा निवासी 20 वर्षीय अमित कुमार साव और आसनसोल के हीरापुर निवासी 21 वर्षीय नाजिम उद्दीन खान को गिरफ्तार कर लिया गया और तस्करी में इस्तेमाल वैन को ज़ब्त कर लिया गया। 


आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया है। पुलिस आरोपियों को कस्टडी में लेकर गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस अंतर्राज्यीय ड्रग्स नेटवर्क के मुख्य सरगना, सप्लाई लाइन और डिलीवरी पॉइंट का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशीली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ उनका यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments