सफाई कर्मियों के साथ मंत्री Agnimitra Paul किया भोजन, CMERI के सहयोग से अब मैनहोल में उतरेंगे रोबोट


दुर्गापुर :- सीवर और मैनहोल की सफाई के दौरान हादसों को रोकने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया है। इसके तहत दुर्गापुर स्थित CSIR CMERI के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसके तहत अब सफाई कर्मियों को जोखिम भरे मैनहोल में नहीं उतरना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान राज्य की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने बैठकर सफाई कर्मियों के साथ भोजन किया, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। मंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई ठेकेदार सफाई कर्मियों को खतरनाक स्थिति में मैनहोल में उतरने के लिए मजबूर करता है, तो उसके खिलाफ तुरंत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जाएगी। 


इस दौरान मंत्री ने राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर बात की। अभिषेक बनर्जी के दफ्तर में हुई तोड़फोड़ पर उन्होंने कहा कि यदि इसमें भाजपा का कोई व्यक्ति शामिल है, तो वह सरासर गलत है, लेकिन अक्सर ऐसी घटनाओं के पीछे आंतरिक राजनीति ही देखने को मिलती है। वहीं, राज्य में बाढ़ की स्थिति पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 'मैनमेड बाढ़' के आरोपों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पहले डीवीसी द्वारा पानी छोड़ने पर सिर्फ राजनीति की जाती थी। अब झारखंड, पश्चिम बंगाल और डीवीसी की संयुक्त समिति मिलकर पानी छोड़ने का फैसला लेती है, ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।

Post a Comment

0 Comments