Asansol में BJP टीचर सेल ने मनाया शिक्षक दिवस, विशिष्ट गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मान


आसनसोल :- शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) टीचर सेल की ओर से शहर के रवींद्र भवन में एक विशेष और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज के निर्माण में शिक्षकों के अमूल्य योगदान और भूमिका के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए इस दिन को अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजित समारोह में मुख्य रूप से राज्य की शहरी विकास एवं नगर पालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल, बीजेपी के राज्य शिक्षक नेता अरिंदम गांगुली, आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी, पांडेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी, बाराबनी के विधायक अरिजीत राय तथा बीजेपी के जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य सहित कई वरिष्ठ नेता और शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।


समारोह के दौरान वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण और भावी पीढ़ी के मार्गदर्शन में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। इस अवसर पर बीजेपी टीचर सेल की ओर से समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट एवं वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति से रवींद्र भवन परिसर पूरे दिन उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

Post a Comment

0 Comments