Asansol में नशा मुक्ति केंद्र पर लगे आरोपों की जांच के लिए पहुंचे पुलिस कमिश्नर डॉ प्रणव कुमार


आसनसोल :- आसनसोल के सेनरेले रोड स्थित एक निजी नशा मुक्ति केंद्र पर मरीजों को जबरन रोकने और बंधक बनाकर रखने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। दो दिन पहले केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कुछ पुरुषों और महिलाओं ने अधिकारियों पर इच्छा के विरुद्ध रोके रखने का आरोप लगाया था। मामला मीडिया में आने के बाद आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणव कुमार ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज की गई थी, जिसकी निष्पक्ष जांच के लिए वे व्यक्तिगत रूप से आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायत करने वाले सभी व्यक्ति बालिग हैं। नियमानुसार किसी भी वयस्क व्यक्ति को कहीं भी रखने के लिए उसकी स्पष्ट सहमति अनिवार्य है। 

पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि क्या नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करते समय इन व्यक्तियों की लिखित सहमति ली गई थी या नहीं। पुलिस आयुक्त ने आश्वासन दिया कि नशा मुक्ति केंद्र के संचालन और वहां लगाए गए सभी आरोपों की बारीकी से जांच की जा रही है, तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments