रानीगंज :- बारिश के मौसम में परेशान हो रहे परिवारों को राहत देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में सहायता अभियान चलाया। भाजपा मंडल-1 के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 92 में कई कच्चे घरों की छतों से बारिश का पानी टपकने की शिकायतें आ रही थीं। इसकी सूचना मिलते ही शक्ति केंद्र प्रमुख छोटू बाद्दकर और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता दिनेश सोनी की अगुवाई में प्रभावित परिवारों को तुरंत तिरपाल उपलब्ध कराए गए। सामग्री वितरण के दौरान दिनेश सोनी ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली "सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास" के मूल मंत्र पर आधारित है और पार्टी हर संकट में आम जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि भाजपा सरकार और रानीगंज के विधायक पार्थ घोष के नेतृत्व में रानीगंज क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य तेजी से पूरे किए जाएंगे। इस मौके पर राकेश बाद्दकर, सोमनाथ दास और अरविंद सिंह समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।


0 Comments