रानीगंज थाना के आईसी सुबीर कर्मकार का तबादला, विधायक ने दी भावभीनी विदाई

रानीगंज :- आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत रानीगंज थाना के इंस्पेक्टर इन-चार्ज (आईसी) सुबीर कर्मकार का स्थानांतरण कर दिया गया है। जारी प्रशासनिक आदेश के अनुसार, सुबीर कर्मकार को पूर्व बर्दवान जिले के डीईबी में इंस्पेक्टर पद पर भेजा गया है। वहीं, बांकुरा जिला डीआईबी में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर पार्थ घोष को रानीगंज थाने का नया आईसी नियुक्त किया गया है।

तबादले की खबर के बाद रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के के विधायक पार्थ घोष रविवार को रानीगंज थाना पहुंचे और आईसी सुबीर कर्मकार को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी। इस दौरान भाजपा के मंडल संयोजक देवजीत खां, दिनेश सोनी, शताब्दी चटर्जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोनू वर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता सरबजीत ओबेरॉय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधायक पार्थ घोष ने कहा कि सुबीर कर्मकार एक अत्यंत कुशल पुलिस अधिकारी हैं, जिनके कार्यकाल में रानीगंज थाने ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। हालांकि पुलिस सेवा में स्थानांतरण एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन सुबीर कर्मकार ने अपनी कार्यशैली से स्थानीय लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। रानीगंज की जनता उनके योगदान को हमेशा याद रखेगी।

Post a Comment

0 Comments