हर जिले में खुलेंगे 'CM Shree Institute', Chief Minister Suvendu Adhikari ने किया ऐलान


कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में शिक्षा के स्तर को सुधारने और शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है। शिक्षक दिवस के अवसर पर न्यू टाउन स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'विद्यासागर शिक्षक सम्मान' समारोह के दौरान Chief Minister Suvendu Adhikari ने राज्य में 'CM Shree Institute' शुरू करने का ऐलान किया। केंद्रीय विद्यालयों और जवाहर नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर फिलहाल हर जिले में दो 'CM Shree Institute' स्थापित किए जाएंगे। Chief Minister Suvendu Adhikari ने बताया कि इन स्कूलों में कक्षा 6 से प्रवेश परीक्षा के माध्यम से मेधावी छात्रों को दाखिला मिलेगा। इन्हें मॉडल स्कूलों के रूप में विकसित किया जाएगा, जहाँ बेहतरीन शिक्षक, आधुनिक डिजिटल लैब और स्मार्ट बोर्ड जैसी उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। समारोह को संबोधित करते हुए Chief Minister ने पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान राज्य का शैक्षिक ढांचा पूरी तरह चरमरा गया था और बंगाल राष्ट्रीय रैंकिंग में नीचे चला गया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 'स्वामी विवेकानंद मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप' जारी रहेगी।


Post a Comment

0 Comments