कैमैक स्ट्रीट के TMC ऑफिस में तोड़फोड़, Abhishek Banerjee ने जारी किया CCTV फुटेज, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल


कोलकाता :- कोलकाता के कैमैक स्ट्रीट स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार तड़के जमकर तोड़फोड़ और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए आरोप लगाया कि तड़के करीब साढ़े चार बजे हथियारों से लैस भाजपा गुंडों ने दफ्तर में घुसकर हमला किया, टीवी, प्रिंटर जैसे उपकरण लूट लिए और कर्मियों के फोन छीन लिए। अभिषेक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि बार-बार फोन और ई-मेल करने के बाद भी पुलिस दो घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। 


दूसरी ओर, भाजपा नेता सजल घोष ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे टीएमसी का रचा हुआ नाटक करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है और टीएमसी केवल चर्चा में रहने के लिए ऐसा कर रही है। पुलिस ने मामले की त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments