कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में आपातकालीन पुलिस सेवा का नंबर बदल गया है। अब 100 की जगह किसी भी आपात या जरूरी मदद के लिए 112 नंबर पर फोन करना होगा। राज्य सरकार ने महालया के दिन नई एकीकृत आपात सेवा 112 की शुरुआत की है। इस एक नंबर पर फोन करने पर पुलिस, दमकल और मेडिकल समेत सभी तरह की आपात सहायता मिलेगी। सरकार का दावा है कि फोन करते ही सबसे नजदीकी थाने या कंट्रोल रूम से तुरंत मदद भेजी जाएगी और पूरी व्यवस्था 24 घंटे सक्रिय रहेगी। नई व्यवस्था के तहत पुलिस के बेड़े में 450 नई गाड़ियां जोड़ी गई हैं ताकि रिस्पांस टाइम कम किया जा सके।
राज्य में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS-112) के तहत आज बड़ा कदम उठाया गया। ब्रिगेड ग्राउंड, कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में 450 नई पुलिस गाड़ियों और 450 पुलिस बाइकों का उद्घाटन किया गया। महालया के दिन शुरू हुई इस नई व्यवस्था से अब एक फोन कॉल पर तुरंत पुलिस सहायता पहुंचेगी। कार्यक्रम से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्यव्यापी 112 सेवा की औपचारिक शुरुआत की।



0 Comments