कोलकाता चोरबागान हादसे में मरने वाले पूर्व बर्दवान के मां-बेटे समेत 19 लोगों की हुई पहचान, कई जिलों के हैं मृतक

कोलकाता :- उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में महासप्तमी पर 17 अक्टूबर की शाम हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले सभी 19 लोगों की पहचान हो गई है। तेज बारिश के कारण पंडाल के बाहर खड़े श्रद्धालु अचानक अंदर की ओर भागे थे जिससे भीड़ का भारी दबाव बना और यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 25 लोग घायल भी हुए हैं। 

मृतकों में हुगली के बैद्यबाटी की 26 वर्षीय श्रीपर्णा पोद्दार, कोलकाता के श्यामपुकुर की 45 वर्षीय मिठू मंडल, हावड़ा के बाली की 17 वर्षीय आकृति कुमारी, न्यू टाउन की 17 वर्षीय बर्नाली हालदार और उनकी दोस्त 18 वर्षीय तानिया विश्वास, कोलकाता के मानिकतला के 33 वर्षीय शुभम शंकर, नदिया के चाकदह की 45 वर्षीय आरती सरकार विश्वास, पूर्व बर्धमान के माधबडीहि के 37 वर्षीय टाइगर बेज और उनका बेटा 14 वर्षीय संदीप बेज, उत्तर 24 परगना के खड़दह की 46 वर्षीय कल्पना जाना, हावड़ा के मालिपांचघोड़ा के 66 वर्षीय बिकाश भट्टाचार्य, दक्षिण 24 परगना के बाकराहाट की 20 वर्षीय स्नेहा भंडारी, हुगली के आरामबाग की 25 वर्षीय पियाली प्रामाणिक, उत्तर 24 परगना के न्यू बैरकपुर की 18 वर्षीय प्रिया समाद्दार, आगरपाड़ा के 13 वर्षीय प्रांजल सरकार, उत्तर 24 परगना के बरानगर के रहने वाले 59 वर्षीय दिलीप घोष और उनकी पत्नी 46 वर्षीय दीपाली घोष, बिहार के मुजफ्फरनगर के 38 वर्षीय अभिषेक श्रीवास्तव और उनका 7 वर्षीय बेटा आयांश कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं जो हुगली के बैद्यबाटी में रहता था। 

इस घटना ने पूरे बंगाल को झकझोर दिया है। एक ही परिवार के पति-पत्नी, मां-बेटे और पिता-पुत्र की मौत और दो सहेलियों की एक साथ जान जाने से कई परिवार उजड़ गए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है जबकि पुलिस ने पंडाल के आयोजकों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

0 Comments