कोलकाता :- देवीपक्ष की शुरुआत के साथ ही कोलकाता में दुर्गोत्सव की औपचारिक शुरुआत हो गई। राज्य सरकार की ओर से ईडन गार्डन्स में 'उमा आगमनी' का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया।ढाक की थाप, नृत्य-संगीत, ड्रोन शो और आतिशबाजी से सजा यह कार्यक्रम इस बार ऐतिहासिक बन गया। एक साथ 3,000 ढाकियों की मौजूदगी ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाई। मंच पर मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को इसका प्रमाण पत्र सौंपा। मुख्य कार्यक्रम ईडन में हुआ, लेकिन इसका उत्सव रेड रोड तक फैला था। विभिन्न जिलों की थीम पर शिविर बनाए गए थे।
रेड रोड से पैदल चलकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ईडन पहुंचे। उनके साथ मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल, गृह सचिव संघमित्रा घोष, मंत्री अजय पोद्दार, अग्निमित्रा पाल, अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता मौजूद थीं। कार्यक्रम में राज्यपाल आरएन रवि और राज्यसभा सांसद शमीक भट्टाचार्य, सांसद राहुल सिन्हा, दिलीप घोष सहित भारत सेवाश्रम और रामकृष्ण मिशन के साधु-संत भी शामिल हुए। मंच संचालन अभिनेत्री सौरसेनी मैत्र ने किया। 3000 ढाकियों के साथ 1000 से ज्यादा नर्तकों ने प्रस्तुति दी। शाम को ड्रोन शो में आकाश में महिषासुरमर्दिनी दुर्गा की आकृति बनाई गई। संगीत में शांतनु मैत्र, शान और दोहार बैंड ने समां बांधा।




0 Comments