रानीगंज में 94 दुर्गापूजा आयोजकों को मिला 1 लाख रुपये का सरकारी अनुदान

रानीगंज:  पश्चिम बंगाल में प्रथम बीजेपी सरकार के प्रथम दुर्गापूजा उत्सव में दुर्गापूजा आयोजकों को राज्य सरकार के तरफ से मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने बड़े बजट वाले पूजा कमेटियों को सरकारी अनुदान न लेने का अनुरोध किया था। वहीं, दूसरी तरफ कम बजट के दुर्गापूजा आयोजकों को 1 लाख रुपये आर्थिक अनुदान देने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के तहत आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थाना द्वारा चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित कर पूजा आयोजकों को सरकार द्वारा दिए गए आर्थिक अनुदान का चेक सौंप रही है तो दूसरी तरफ राज्य सरकार द्वारा दुर्गापूजा के दिनों में दिशा-निर्देश को सही तरह से पालन करने की भी बात रख रही है। इसी कड़ी में सोमवार को रानीगंज के स्पोर्ट्स असेंबली के सभाकक्ष में रानीगंज थाना की ओर से चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रानीगंज के विधायक पार्थ घोष, एसीपी बिमान कुमार मिर्धा, रानीगंज के इंस्पेक्टर इंचार्ज पार्थ घोष समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं सत्तापक्ष के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। 

रानीगंज थाना अंतर्गत कुल 94 दुर्गापूजा आयोजकों को 1 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस दिन चेक प्रदान कार्यक्रम में विभिन्न दुर्गापूजा कमेटी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। उन्हें राज्य सरकार द्वारा दुर्गापूजा उत्सव के दौरान जारी किए गए दिशा-निर्देशों को पालन करने का आग्रह किया गया। साथ ही साथ पूजा के दौरान उनकी क्या दिक्कते होती है, उन पर भी प्रकाश डाला गया। पुलिस प्रशासन की ओर से दुर्गापूजा उत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए सभी तरह के सहयोग का आश्वासन दिया गया।


Post a Comment

0 Comments