आसनसोल :- अवैध शराब और जुए के खिलाफ सालानपुर थाना पुलिस ने दो बड़ी कार्रवाई कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को शुक्रवार को आसनसोल अदालत में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई गुरुवार को कल्याणेश्वरी फांड़ी पुलिस ने की। केंदुआ-कल्याणेश्वरी रोड पर सैनी होटल और प्रिया होटल में छापे के दौरान सैनी होटल के मालिक संजीव सूत्रधर और प्रिया होटल के कर्मचारी दिलीप मंडल को अवैध शराब बेचने के आरोप में पकड़ा गया। वहीं रामडी मोड़ से मलय मंडल को तस्करी करते गिरफ्तार किया गया। मौके से 60 बोतल शराब जब्त हुई, जिसमें 30 देशी, 20 बीयर और 10 विदेशी व्हिस्की की बोतलें शामिल हैं। दूसरी कार्रवाई देंधुआ मोड़ स्थित महामाया होटल में हुई। फांड़ी प्रभारी पार्थ सरकार के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर होटल की आड़ में पिछले 7 दिनों से चल रहे राजा-रानी जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया। मौके से मुख्य आरोपी जितेंद्र चौधरी गिरफ्तार हुआ। उसके पास से 2,200 रुपये, गेम बोर्ड, हिसाब की कॉपी और मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी झारखंड का निवासी है और 5 साल से बनजेमारी में रहकर यह धंधा चला रहा था।

0 Comments