Asansol में केमिकल फैक्ट्री के पास आग लगने से हड़कंप

आसनसोल :- आसनसोल के मनोहरबहाल इलाके में स्थित Chemical Factory Tiles Pvt. Ltd. में शनिवार को अचानक आग लगने की आशंका से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री से धुआं उठते देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कन्यापुर फाड़ी की पुलिस बिना देर किए मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि दमकल विभाग को सूचना देने से पहले ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी और संभावित खतरे को देखते हुए इलाके को सुरक्षित करने का प्रयास शुरू कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार शॉर्ट सर्किट या ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण यह हादसा हुआ हो सकता है, हालांकि आग लगने के पुख्ता कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।



घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सतर्कता बढ़ गई है। पुलिस ने फैक्ट्री के आसपास लोगों की भीड़ को हटाया और सुरक्षा के लिहाज से घेराबंदी कर दी। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के सही कारणों की जांच कर रहा है। विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।

Post a Comment

0 Comments