मंत्री डॉ अजय पोद्दार ने मारवाड़ी युवा मंच की बराकर ग्रेटर शाखा को सौंपी एम्बुलेंस


कुल्टी :- मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पहल और दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) के सीएसआर फंड से कुल्टी विधानसभा के बराकर में नई एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। रविवार को पीडब्ल्यूडी और पीएचई मंत्री डॉ. अजय पोद्दार ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर एंबुलेंस का उद्घाटन किया। यह एंबुलेंस ऑल इंडिया मारवाड़ी युवा मंच की बराकर ग्रेटर शाखा को सौंपी गई है। फूल-मालाओं से सजी एंबुलेंस को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर मंत्री अजय पोद्दार ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सक्षम कार्यकर्ताओं की कमेटी है, जो पहले भी सामाजिक कार्यों में आगे रही है। यह सेवा लोगों को आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस डीवीसी चेयरमैन और मुख्यमंत्री के सहयोग से लाई गई है। सारी प्रक्रिया पहले पूरी हो गई थी, लेकिन कागजी कार्रवाई में 2-4 महीने की देरी हुई। संचालन शुल्क पर मंत्री ने कहा कि गाड़ी के रखरखाव के लिए न्यूनतम शुल्क लिया जाएगा, लेकिन जो लोग यह भी नहीं दे पाएंगे, उनकी मदद संगठन और वे खुद करेंगे। इस पहल से बराकर क्षेत्र में आपात स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।

Post a Comment

0 Comments