रानीगंज में चोरी की बड़ी वारदात

रानीगंज:- रानीगंज थाना क्षेत्र के पंजाबी मोड़ इलाके के बांसरा सेवा मार्ग पर आधी रात चोरों ने ब्लू डार्ट डीएचएल कूरियर कार्यालय को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, चोर कार्यालय से करीब 2 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात ये है कि चोर सबूत मिटाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए। इसी रात चोरों ने गणेश ऑटो पेंट्स और घोष मोटर्स में भी चोरी की कोशिश की, लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।

 लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों और लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और यातायात सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग की है।


Post a Comment

0 Comments