रानीगंज के ऐतिहासिक महावीर अखाड़े को लेकर बैठक


रानीगंज :- दुर्गा पूजा के बाद लक्ष्मी पूजा के अवसर पर निकलने वाले ऐतिहासिक महावीर अखाड़े को लेकर रानीगंज में प्रशासन ने कमर कस ली है। लगभग 8 साल बाद इस बार अखाड़ा अपने पुराने और पारंपरिक रूट पर निकलने जा रहा है, जिसे लेकर पुलिस प्रशासन और अखाड़ा कमेटियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में रानीगंज के विधायक पार्थ घोष, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास, एसीपी विमान कुमार मिर्धा, रानीगंज थाने के प्रभारी पार्थ घोष, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज ओझा, रानीगंज मंडल संयोजक देवजीत खां समेत सभी अखाड़ा कमेटियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


बैठक में अखाड़े को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन की ओर से सभी अखाड़ा कमेटियों के लिए सरकारी दिशा-निर्देश जारी किए गए और उनका कड़ाई से पालन करने की अपील की गई।

विधायक पार्थ घोष ने कहा कि महावीर अखाड़ा रानीगंज की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है और इसे पुराने रूट पर निकालने की लोगों की लंबे समय से मांग थी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि अखाड़े के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Post a Comment

0 Comments