रानीगंज :- रानीगंज में श्री अग्रसेन जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम, जो रविवार 11 अक्टूबर को होना तय था, विशेष कारणवश स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी श्री सीताराम जी भवन स्टेट ने दी है और बताया है कि नई तारीख की सूचना जल्द दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ भले ही अग्रसेन महाराज जी की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम को स्थगित करने के पीछे कोई ठोस वजह नहीं बताई गई है। लेकिन इसे लेकर मारवाड़ी समाज में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है।
बता दें कि श्री सीताराम जी भवन स्टेट के नेतृत्व में मारवाड़ी युवा सम्मेलन और श्री कन्हैया लाल भगवान दास सराफ स्मृति भवन के संयुक्त प्रयास से अग्रवाल समाज के पुरोधा परम पूज्य अग्रसेन जी महाराज की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। परन्तु शिलापट्ट में नामकरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इस संबंध में श्री महावीर व्यायाम समिति ने श्री सीताराम जी भवन ट्रस्ट, श्री सीताराम जी मंदिर, मारवाड़ी पूजा सम्मेलन और श्री कन्हैया लाल भगवान दास सराफ स्मृति भवन के अध्यक्ष एवं सचिव को 6 अक्टूबर को पत्र भेजा गया था। इस पत्र में कुछ आपत्तियां उठाई थीं। पत्र पर श्री महावीर व्यायाम समिति के अध्यक्ष राजेश खेतान और सचिव राजीव बाजोरिया ने 4 प्रमुख विषय को सामने रखा था। अब सब की नजरे इस बात पर टिकी है कि अग्रवाल समाज के पुरोधा अग्रसेन जी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने पर कब तक सभी संबंधित पक्षों की आम सहमति बनती है और प्रतिमा अनावरण की नई तारीख का निर्धारण कब तक किया जायेगा।

0 Comments