CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बीच Howrah - New Delhi Rajdhani और Sealdah - New Delhi Rajdhani Express रद्द

हावड़ा :- पूर्व रेलवे के सियालदह डिवीजन ने 9 अक्टूबर 2026 को चलने वाली दो प्रमुख राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने की सूचना जारी की है। रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार यह फैसला 10 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास भारी सड़क जाम की आशंका के चलते लिया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में Train No. 12301 Howrah - New Delhi Rajdhani Express और Train No. 12313 Sealdah - New Delhi Rajdhani Express शामिल हैं। दोनों ट्रेनों की Journey Commencing On (JCO) तारीख 09.10.2026 थी। सियालदह डिवीजन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस बदलाव को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। सोशल मीडिया पर इन ट्रेनों के रद्द होने को 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जोड़कर खबरें चल रही हैं, लेकिन रेलवे के आधिकारिक Train Cancellation Notice में ऐसी किसी वजह का उल्लेख नहीं है। नोटिस में स्पष्ट रूप से कारण anticipated heavy road traffic congestion बताया गया है। रेलवे ने असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

Post a Comment

0 Comments