Durgapuja 2026 से पहले बदला कोलकाता का रंग, गड़ियाहाट ब्रिज नए रंग से रंगा


कोलकाता :- महालया पर देवीपक्ष की शुरुआत के साथ ही बंगाल उत्सव के मूड में आ गया है। ईडन गार्डन्स में भव्य आयोजन के बाद अब कोलकाता नये रंग में सज रहा है। दक्षिण कोलकाता के गड़ियाहाट ब्रिज को राज्य सरकार ने पीले-लाल रंग से रंग दिया है। राज्य की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने ब्रिज पर रंगाई के काम का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ब्रिज पर भाईचारे की सड़क है, प्यार की सड़क है, विश्वास की सड़क है। मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने भारी जनादेश से भाजपा को सत्ता में लाया है। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार पर जो विश्वास जताया है, उसी विश्वास का प्रतीक यह सड़क है। ऐसी ही सजावट रेड रोड पर भी की गई है। गंगा घाटों को भी सजाया गया है। उन्होंने बताया कि पार्क सर्कस कनेक्टर के नीचे बड़ी-बड़ी अल्पना बनाई गई है। गड़ियाहाट ब्रिज और चौराहों पर अल्पना का काम जारी है। मंत्री ने खुद पार्क सर्कस में ब्रश लेकर अल्पना बनाई और लोगों को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं दीं। तृणमूल सरकार के दौरान सड़कों पर नील-सफेद रंग दिखता था, अब भाजपा सरकार में पूजा से पहले शहर केसरिया-सफेद रंग में सज गया है। बोधन से पहले खराब सड़कों की मरम्मत पूरी करने का भी भरोसा दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments