Durgapur में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई बाइक, युवती समेत 3 लोगों की मौत


दुर्गापुर :- दुर्गापूजा की खुशियों के बीच दुर्गापुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने 3 परिवारों में मातम पसर दिया। 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक के पीछे बाइक के टकराने से एक युवती समेत 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो लोगों के नाम सायन गोस्वामी और तन्मय घोष हैं। इन दोनों का घर आसनसोल के हीरापुर थाने के बर्नपुर में है। मृतका कृष्णा गांगुली का घर बांकुड़ा में बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा दूसरी सप्तमी की सुबह हुआ। भिड़िंगी मोड़ से एक बाइक पर सवार दो युवक और एक युवती पियाला की तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान सड़क पर खड़े या धीमी गति से चल रहे एक ट्रक के पीछे बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को उठाकर दुर्गापुर महकमा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ही तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज गति और असावधानी को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments