Durgapur में लाखों के गहने चोरी कर Kolkata में छिपे 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्गापुर (राम बाबू यादव) :- दुर्गापुर में एक घर से लाखों रुपये के सोने के गहने चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रांतिका फाड़ी की पुलिस ने कोलकाता के टांगरा इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को दुर्गापुर अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस ने जांच के लिए उन्हें अपनी हिरासत में लेने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर को बेनाचिती इलाके के एक घर में चोरी की वारदात हुई थी। घर के लोग बाहर गए थे और उसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया। परिवार के लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का अगला दरवाजा बाहर से बंद है, जबकि पिछला दरवाजा खुला हुआ है। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पता चला कि घर से लगभग 70 से 80 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गए हैं। घटना के बाद दुर्गापुर थाने में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी सूत्रों के आधार पर आरोपियों का पीछा करते हुए कोलकाता पहुंची। टांगरा मुस्लिम पाड़ा कैंप इलाके से मोहम्मद आमिर और मोहम्मद करीम को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद दोनों दुर्गापुर छोड़कर कोलकाता में छिपे हुए थे।


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को घर खाली होने की जानकारी कैसे मिली, क्या वे पिछले दरवाजे से ही घर में घुसे थे और चोरी के गहने कहां छिपाए गए हैं। इस चोरी में और कोई शामिल है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस चोरी गए गहनों को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

Post a Comment

0 Comments