Jamuria के श्याम सेल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 4 ठेका श्रमिकों की मौत, 25-25 लाख मुआवजे का ऐलान


जामुड़िया :- आसनसोल शिल्पांचल के जामुड़िया के विजयनगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्याम सेल एंड पावर लिमिटेड कारखाने में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के यूनिट नंबर 3 में एस-साइलो (चिमनी) निर्माण का काम चल रहा था, तभी शाम करीब 6 बजे निर्माणाधीन साइलो का एक हिस्सा अचानक धंस गया। मलबे में दबने से 4 ठेका श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बलराम दास, सुशांत पाल, बुलबुल बेजबरुआ और मोहम्मद अकबर के रूप में हुई है। बलराम दास और सुशांत पाल जामुड़िया के निवासी हैं, जबकि बुलबुल बेजबरुआ असम और मोहम्मद अकबर मुर्शिदाबाद के रहने वाले थे। सभी ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे।


हादसे के बाद कारखाना प्रबंधन ने मानवीय पहल दिखाते हुए मृतकों के परिवारों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। प्रबंधन ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 25-25 लाख रुपये मुआवजा और अंतिम संस्कार के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा की है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम एस. पन्नाबलम, पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणब कुमार, डीसीपी ध्रुव दास और जामुड़िया के विधायक डॉ बिजन मुखर्जी समेत अन्य अधिकारी रात में ही फैक्ट्री पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। यह हादसा कैसे हुआ इसकी जांच शुरू कर दी गई है। 

Post a Comment

0 Comments