Kulti के गोपाल महतो हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन की रिमांड पर


कुल्टी :- कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत चिनाकुड़ी में हुए चर्चित गोपाल महतो हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनिल नोनिया को नियामतपुर फांड़ी की पुलिस ने बर्दवान से धर दबोचा। बताया जाता है कि 19 अगस्त 2025 को चिनाकुड़ी में गोपाल महतो की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार को आरोपी को आसनसोल अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड हासिल की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हत्याकांड में इससे पहले अनिल की पत्नी हेना देवी, रॉकी मुनिया, कृष्णा नुनिया और पंकज नुनिया को गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर मुख्य आरोपी तक पुलिस पहुंची और उसे बर्दवान से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। फिलहाल नियामतपुर फांड़ी पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे का असली मकसद क्या था और इस वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments