सेना का फर्जी ‘Lieutenant कर्नलl’ बनकर करता था ठगी, Murshidabad के Nabagram से SagarDighi का युवक Arrested

मुर्शिदाबाद:- Indian Army का Lieutenant कर्नल बनकर लोगों को धोखा देने और सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के Murshidabad जिले के SagarDighi निवासी Tarun Das के रूप में हुई है। Kolkata Army Intelligence और Nabagram Thana की Police ने Joint Operation चलाकर रविवार रात उसे गिरफ्तार किया। Police सूत्रों के अनुसार, आरोपी खुद को सेना का Lieutenant Colonel।बताकर घूमता था। वह दावा करता था कि वह Military Intelligence का Senior Officer है। लोगों के बीच अपनी पहचान विश्वसनीय बनाने के लिए वह सेना की Uniform भी पहनता था और Fake ID Cards का इस्तेमाल करता था। इसके अलावा, Army में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से पैसे लेने का भी आरोप है। जानकारी के मुताबिक, Kolkata Army Intelligence काफी समय से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। एक विश्वसनीय सूत्र से जानकारी मिलने के बाद Nabagram Thana Police के साथ मिलकर Joint Operation चलाया गया। इसी दौरान रविवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। Police ने आरोपी के पास से एक Car भी जब्त की है, जिस पर Government of India’ लिखा हुआ Sticker लगा था। इसके अलावा तलाशी के दौरान - - 3 Walkie-Talkie - कई Mobile Phones - Fake ID Cards - संदिग्ध Documents और कथित तौर पर ठगी में इस्तेमाल की जाने वाली कई अन्य सामग्रियां बरामद की गई हैं। Police अब इस बात की Investigation कर रही है कि इस कथित ठगी के Network में और कौन-कौन लोग शामिल* हैं। इसी सिलसिले में आरोपी से पूछताछ के लिए Police ने सोमवार को उसे Court में पेश किया और 10 दिनों की Police Custody (Remand) की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments