Nandigram- Rejinagar By-election Result 2026 : BJP की ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर


कोलकाता :- पश्चिम बंगाल की दो हाई-प्रोफाइल विधानसभा सीटों नंदीग्राम और रेजिनगर पर हो रहे उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई, उसके बाद ईवीएम खोले गए। शुरुआती रुझानों के बाद अब तस्वीर लगभग साफ हो गई है और दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार रेजिनगर में 15 में से 7 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां भाजपा प्रत्याशी शंखराव सरकार 61,386 वोटों के साथ निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि आम जनता उन्नयन पार्टी के उम्मीदवार गोलाम नबी आजाद उर्फ रोबिन 23,880 वोटों के साथ काफी पीछे चल रहे हैं। वहीं नंदीग्राम सीट पर भाजपा का दबदबा और भी बड़ा है। 15 में से 12 राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी हासी रानी रथ 1,32,052 वोट पाकर बड़ी बढ़त पर हैं। उनके सामने कांग्रेस के मिलन प्रधान केवल 34,530 वोटों पर सिमटे हुए हैं। इन दोनों सीटों पर जीत अब भाजपा के लिए महज औपचारिकता रह गई है। नंदीग्राम में जहां रुझान आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। 



गौरतलब है कि 2026 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर के साथ-साथ नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ा था और दोनों जगह जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने भवानीपुर सीट रखते हुए नंदीग्राम सीट छोड़ दी थी। इसी तरह रेजिनगर से आम जनता उन्नयन पार्टी के विधायक हुमायूं कबीर ने नौदा और रेजिनगर दोनों जगह से जीत दर्ज की थी और नौदा रखकर रेजिनगर सीट छोड़ी थी, जिसके कारण इन दोनों सीटों पर उपचुनाव कराना पड़ा।

Post a Comment

0 Comments