रानीगंज की विभिन्न महिला संगठनों की पदाधिकारियों ने PUBLIC TIMES के साथ मिलकर दुर्गापूजा उत्सव के पूर्व महिलाओं में साड़ी एवं बच्चों में बांटी मिठाईयां

रानीगंज:  ‘थोड़ी सी खुशी हम भी शेयर करे’, पहल के तहत स्थानीय न्यूज चैनल पब्लिक टाइम्स ने जरुरतमंद महिलाओं एवं बच्चों के बीच नए वस्त्र एवं मिठाईयां बांटी। लोकप्रिय न्यूज चैनल पब्लिक टाइम्स पिछले 15 सालों से एक ओर जहां निष्पक्ष न्यूज के प्रति बचनबद्ध है तो वहीं दूसरी तरफ सामाजिक दायित्व को भी यथासामर्थ निभाता आ रहा है।  ‘थोड़ी सी खुशी हम भी शेयर करे’ इस पहल की तहत गुरुवार को पब्लिक टाइम्स न्यूज चैनल स्टूडियों परिसर में वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें अतिथि के रुप में मालिया मेमोरियल सोसाइटी की अध्यक्ष सोनिया मालिया, उपाध्यक्ष अनुराधा मालिया सराफ, रानीगंज लायंस क्लब की महिला विंग गरिमा की चेयरपर्सन मधु साव, ईनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्वेता बर्णवाल, ईनर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष अनिषा भुवालका दूबे, एलआरवी की डायरेक्टर स्मृृति तोदी, कुंदन साव, अर्चणा अग्रवाल, श्वेता बाजोरिया, श्री श्री सीताराम जी मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष ललित झुनझुनवाला एवं माॅर्निंग वाॅकर फैमिली के सक्रिय सदस्य बिष्णु अग्रवाल उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा दुर्गापूजा के उपलक्ष्य पर महिलाओं को नई साड़ी एवं बच्चों को मिठाईयां भेंट की गयी। सभी अतिथियों ने पब्लिक टाइम्स के इस सामाजिक कार्य की सराहना की। वस्त्र वितरण कार्यक्रम के पूर्व पब्लिक टाइम्स स्टूडियो में अतिथियों का उत्तरीय देकर चैनल की एंकर पिउ चक्रवर्ती ने सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित चैनल के एडिटर-इन-चीफ बिनोद कुमार जायसवाल ने सभी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

 मालिया मेमोरियल सोसाइटी की उपाध्यक्ष अनुराधा मालिया सराफ ने चैनल के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि रानीगंज शहर की अत्यंत प्रोग्रेसिव महिलाओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया। इन महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सामाजिक कार्यो में अपनी सहभागिता निभाती है। वहीं रानीगंज अंजना सिनेमा हाॅल की प्रमुख कुंदन साव ने कहा कि दुर्गापूजा उत्सव करीब है और हम सब बेहद प्रसनचित है और आज हम इस मौके पर सारी महिलाएं एक साथ मिल पाई और सेवा के कार्य में अपनी हाथ बंटा पायी, इसके लिए मैं न केवल खुश हूं बल्कि यह मेरे लिए एक यादगार दिन के रुप में हमेशा मेरे जहन में बना रहेगा। वहीं मालिया मेमोरियल सोसाइटी की अध्यक्ष सोनिया मालिया ने कहा कि कोई भी उत्सव आता है तो हमारा यह नैतिक दायित्व बनता है कि हम समाज के कमजोर वर्ग की मद्द करे, उन तक भी खुशियां पहुंचाएं। खासकर दुर्गापूजा उत्सव के दौरान इस तरह के कार्यक्रम अवश्य होना चाहिए। रानीगंज लायंस क्लब की महिला विंग गरिमा की चेयरपर्सन मधु साव ने पब्लिक टाइम्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में हमारे शहर का लोकप्रिय न्यूज चैनल ऐसे ही आगे बढ़ते रहे और अपनी सामाजिक दायित्व को भी निभाता रहे। मधु साव ने उपस्थित विभिन्न महिला संगठनों के पदाधिकारियों को दुर्गापूजा की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

 रानीगंज ईनर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष अनिषा भुवालका दूबे ने पब्लिक टाइम्स के इस सामाजिक प्रयास की प्रषंसा करते हुए कहा कि यह पहला मौके नहीं है, हमेशा ही समाज के जरुरतमंद वर्ग के सहायता और खुशियां देने का प्रसास करते है। अनिशा भुवालका दूबे ने इस बात का प्रमुखता के साथ उल्लेख किया कि रानीगंज में बहुत सारी गैर राजनीतिक महिला संगठन है, जिसे आगे बढ़ने के लिए हर तरह की सपोर्ट की आवश्यकता होती है और निसंदेह इनमें एक भूमिका पब्लिक टाइम्स भी निभाती है। भुवालका ने कहा कि आज के इस नोबल कार्य में एक पार्ट बन सकी, इसके लिए मैं दिल से प्रसन्न हूं। LRV की डायरेक्टर स्मृति तोदी ने सभी को दुर्गापूजा की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्गापूजा के मौके पर सभी के चेहरे पर मुस्कान आए, केवल दुर्गापूजा को सोचे नहीं बल्कि उसका आनंद ले, इस प्रयास में पब्लिक टाइम्स ने अपनी एक दायित्वपूर्ण भूमिका निभायी है। रानीगंज ईनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्वेता बर्णवाल, सचिव अर्चणा अग्रवाल एवं श्वेता बाजोरिया ने दुर्गापूजा की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर पब्लिक टाइम्स को अपनी शुभकामनाएं भेंट की। वहीं, श्री श्री सीताराम जी मंदिर कार्यकारिणी समिति के कोषाध्यक्ष ललित झुनझुनवाला ने कहा कि पिछले 15 सालों से मैं निरंतर इस बात को अनुभव कर रहा हूं कि रानीगंज की महिलाएं सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है और पुरुषों से भी आगे निकल चुकी है। मुझे ईश्सा नहीं, खुशी होती है। पब्लिक टाइम्स न केवल न्यूज बल्कि सामाजिक दायित्व को भी निभाता आ रहा है। आने वालें दिनों में भी इसी तरह अपने दोनो दायित्व को निरंतर निभाता आए, यहीं मेरी शुभकामनाएं है।

Post a Comment

0 Comments