रानीगंज :- पश्चिम बंगाल की सर्वश्रेष्ठ दुर्गापूजा उत्सव के अवसर पर ’थोड़ी सी खुशी हम भी शेयर करे’ पहल के तहत स्थानीय लोकप्रिय चैनल PUBLIC TIMES ने जरुरतमंद महिलाओं के बीच पुनः नए वस्त्र का वितरण किया। गुरुवार के बाद पुनः रविवार को भी PUBLIC TIMES ने ‘थोड़ी सी खुशी हम भी शेयर करे’ पहल के तहत जरुरतमंद महिलाओं के बीच नए वस्त्र एवं मिठाईयां वितरण की। इस मौके पर अतिथि के रुप में रानीगंज चेम्बर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सुशील गनेरीवाल, रानीगंज सीताराम जी मंदिर कार्यकारिणी समिति के सदस्य सज्जन बाजोरिया, रानीगंज लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य संजय पतेसरिया एवं LRV के डायरेक्टर एवं युवा उद्योगपति विजय कुमार तोदी उपस्थित थे। PUBLIC TIMES News Channel के तरफ से अतिथियों को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात अतिथियों के हाथों जरूरतमंद महिलाओं को मिठाई की पैकैट और नए वस्त्र प्रदान किए गए।
मौके पर उपस्थित अतिथियों ने पब्लिक टाइम्स न्यूज चैनल के इस प्रयास की सराहना करते हुए नवरात्र एवं दुर्गापूजा उत्सव की समस्त शिल्पांचल एवं कोयलांचल वासियों को अपनी अग्रिम शुभकामनाएं दी। अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा-वर्तमान परिस्थिति में जरूरतमंद लोगों को पेट भरने में भी सब कुछ खर्च हो जाता है। इन जरूरतमंद लोगों के लिए कुछ भी नया खरीद पाना एक चुनौती से कम नहीं होती। PUBLIC TIMES की टीम दुर्गापूजा के अवसर पर इन जरूरतमंद महिलाओं के बीच नए वस्त्र एवं मिठाई का वितरण करके बेहद ही अच्छा काम किया है। अतिथियों ने कहा कि पब्लिक टाइम्स अपने सामर्थ के अनुसार दो दिन महिलाओं के बीच वस्त्र एवं मिठाइयों का वितरण किया। यह पहला मौका नहीं है, प्रत्येक साल ही दुर्गापूजा उत्सव के पूर्व PUBLIC TIMES अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाने में आगे रहता है।
इस दिन पब्लिक टाइम्स न्यूज चैनल के परिसर में महिलाएं, बच्चे नए वस्त्र एवं मिठाई पाकर बेहद प्रसन्न दिखे। अतिथियों के हाथों एक-एक महिला को सम्मान एवं स्नेह के साथ जुगल किशोर गुप्ता, सज्जन बाजोरिया, संजय पतेसरिया, सुशील गनेरीवाल, विजय कुमार तोदी ने नए वस्त्र एवं मिठाइयां दी। यहां बता देना जरूरी है कि पब्लिक टाइम्स पिछले 15 सालों से एक तरफ निष्पक्ष न्यूज़ के प्रति वचनबद्ध है तो दूसरी तरफ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी यथासामर्थ्य निभाने का प्रयास करता है।








0 Comments