Raniganj Sports Assembly के भव्य Disco Dandiya का आयोजन, सदस्य एवं परिजनों ने लिया भरपुर आनंद

 

रानीगंज:  ऐतिहासिक शहर रानीगंज की आमोद-प्रमोद एवं खेल प्रेमी संस्था स्पोर्ट्स असेंबली में डिस्को डांडिया का भव्य आयोजन किया गया। नवरात्र के उपलक्ष्य में रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली अपने सदस्यों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखकर प्रत्येक वर्ष डांडिया का आयोजन करते आ रही है। इस वर्ष भी भव्यता के साथ डिस्को डांडिया का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स असेंबली के सदस्यों ने काफी उत्साह एवं मेहनत के साथ स्पोर्ट्स असेंबली के प्रांगण को न केवल आकर्षक ढंग से सजाया बल्कि नवरात्री वाली फिलिंग भी प्रांगण में महसूस की गयी। डिस्को डांडिया में शामिल हुए सभी महिला एवं पुरुष सदस्यों ने भव्य सजावट एवं आकर्षक डांडिया की प्रशंसा की। सदस्यों ने रात 11 बजे तक डिस्को डांडिया की धून में थिरकते नजर आए। स्पोर्ट्स एसेम्बली के सदस्य एवं सदस्यों के परिजन बढ़-चढ़कर डिस्को डांडिया में हिस्सा लिया। 

इस बारे में स्पोर्ट्स एसेम्बली के अध्यक्ष सौरव खेतान, पूर्व अध्यक्ष कमल नयन झुनझुनवाला, प्रोग्राम चेयरमैन अनिष पोद्दार एवं महासचिव श्रवण कानोड़िया ने आयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा प्रयास रहता है कि हम अच्छे से अच्छे वातावरण में क्लब के सदस्यों को हर मौसम का, हर त्यौहार का भरपुर आनंद दे सके। इसके लिए पहले से ही तैयारियों में जुट जाना पड़ता है। डिस्को डांडिया के साथ-साथ स्वादिष्ट भोजन का भी स सदस्यों ने आनंद उठाया। काफी संख्या में इसदिन महिलाएं, युवती एवं युवा डिस्को डांडिया का जमकर आनंद उठाया। हमारा प्रयास रहता है कि पारिवारिक माहौल के बीच हम अपने सदस्यों को आनंद का कुछ पल दे पाए। यहीं वजह है कि मौसम और पर्व-त्यौहार के अनुसार स्पोर्ट्स असेंबली अपना अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करते रहती है। 

Post a Comment

0 Comments