TMC छोड़कर BJP में शामिल अभिनेत्री Koel Mallick निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई


कोलकाता :- टॉलीवुड अभिनेत्री Koel Mallick महज 3 महीने तृणमूल की राज्यसभा सांसद रहीं और इस दौरान एक बार भी संसद में नजर नहीं आईं। विधानसभा चुनाव में तृणमूल की करारी हार के बाद उन्होंने जुलाई में राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। महीनेभर के भीतर ही वे फिर से उसी सदन में लौट रही हैं, इस बार भाजपा के टिकट पर। राज्यसभा की इस खाली सीट पर 16 अक्टूबर को मतदान होना था, लेकिन 9 अक्टूबर शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन होने के बावजूद किसी अन्य दल ने पर्चा नहीं भरा। लिहाजा Koel Mallick निर्विरोध विजयी घोषित हो गईं। विधानसभा सचिव ने शुक्रवार को ही उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंप दिया। बता दें कि इस साल अप्रैल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्यसभा की चार सीटों पर तृणमूल के चार उम्मीदवार निर्विरोध जीते थे - Koel Mallick, बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार और मेनका गुरुस्वामी। इस्तीफे के बाद Koel Mallick ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की थी। 4 अक्टूबर को भाजपा ने Rukmini Mallick उर्फ Koel को अपना राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया। अगले दिन उन्होंने पार्टी कार्यालय में भाजपा का झंडा थामकर विधिवत नामांकन किया। नंदीग्राम और रेजिनगर उपचुनाव में जीत के दिन ही राज्यसभा में भी भाजपा की यह जीत गेरुआ खेमे के लिए दोहरी खुशी लेकर आई है।


Post a Comment

0 Comments