IC को गाली गलौज और धमकी मामले में अनुब्रत मंडल बोलपुर थाना में नहीं हुए पेश, दोबारा नोटिस जारी

 


बीरभूम :- तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता और बीरभूम के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल ने बोलपुर पुलिस स्टेशन के आईसी को कथित तौर पर भद्दी भाषा में धमकी देने के मामले में पुलिस के पहले नोटिस पर पेशी टाल दी है। उनके वकीलों ने दावा किया है कि शारीरिक अस्वस्थता के कारण वह हाजिर नहीं हो पाए। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने अनुव्रत मंडल को दूसरा नोटिस जारी किया है। उन्हें रविवार सुबह 11 बजे फिर से बोलपुर एसडीपीओ कार्यालय में तलब किया गया है। अब देखना यह है कि क्या यह दिग्गज तृणमूल नेता इस बार पुलिस के सामने पेश होते हैं या नहीं।

बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल एक नए विवाद में घिर गए हैं। उन पर बोलपुर थाने के आईसी लिटन हलदर को अशोभनीय भाषा में गाली देने का आरोप लगा है। दोनों के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल होने के बाद से ही हंगामा मचा हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को वायरल हुए इस ऑडियो के आधार पर अनुब्रत मंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। उनके खिलाफ दो गैर-जमानती धाराओं सहित कुल चार धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद उन्हें नोटिस भेजकर शनिवार को थाने बुलाया गया था। यह घटना पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर से अनुब्रत मंडल को सुर्खियों में ले आई है, और अब सबकी निगाहें रविवार की उनकी पेशी पर टिकी हैं।

Post a Comment

0 Comments