बीरभूम (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र में 2 पुलिस अधिकारियों पर ट्रक मालिकों से जबरन पैसे वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब कथित तौर पर पैसे लेते हुए इन दोनों पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। (हालांकि, पब्लिक टाइम्स' ने वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है)। ट्रक मालिकों के संगठन ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दोनों आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत और वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जिला पुलिस ने तत्काल और सख्त कार्रवाई की है। आरोपों के सामने आने के तुरंत बाद, दोनों पुलिस अधिकारियों को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
जब यह मामला अदालत में गया, तो अदालत ने जब्त (seize) करने का कारण पूछते हुए एक रिपोर्ट मांगी। हालांकि, आरोप है कि थाने की ओर से वह रिपोर्ट अदालत को देने में टालमटोल की गई। इतना ही नहीं, दोनों पुलिस अधिकारियों ने ट्रक मालिकों से सत्तर हज़ार रुपये (₹70,000) प्रति ट्रक के हिसाब से एक लाख चालीस हज़ार रुपये (₹1,40,000) की मांग की। ट्रक मालिक संगठन के सचिव अनास अहमद ने आरोप लगाया कि दोनों अधिकारियों ने ट्रक मालिकों को यह पैसा देने के लिए मजबूर किया। उन्होंने पैसे लेने का एक वीडियो भी सार्वजनिक किया। इसके बाद ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया।


0 Comments