Durgapur में कड़ी सुरक्षा के बीच उच्च माध्यमिक परीक्षा शुरू, 42 केंद्रों पर 8,371 परीक्षार्थी


दुर्गापुर :- दुर्गापुर अनुमंडल में गुरुवार, 12 फरवरी से उच्च माध्यमिक की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस वर्ष कुल 42 केंद्रों पर 8,371 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें 4,242 छात्राएं और 3,715 छात्र शामिल हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है और परिसर के बाहर सशस्त्र पुलिस बल तैनात है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उच्च माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए दुर्गापुर ब्लॉक संख्या 2 युवा तृणमूल कांग्रेस और तृणमूल छात्र परिषद की ओर से विशेष पहल की गई। गुरुवार को भिरिंगी टी.एन. स्कूल परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को पेन, चॉकलेट और गुलाब का फूल भेंट कर उन्हें परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Post a Comment

0 Comments