West Bengal में निपाह वायरस की चपेट में आई नर्स की मौत, 39 दिनों से चल रहा था चला इलाज

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में इस सीजन में निपाह वायरस (Nipah Virus) संक्रमण के बाद मौत का पहला मामला सामने आया है। मृतक नर्स की पहचान सौमी रॉय चौधरी के रूप में हुई है, जिन्होंने बारासात के एक निजी अस्पताल में 39 दिनों तक जीवन और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद गुरुवार को दम तोड़ दिया। सौमी लंबे समय से बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं से जूझ रही थीं। जांच के बाद उनमें निपाह वायरस की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उन्हें 4 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के अनुसार, संक्रमण के कारण उनके फेफड़ों में 'सेकेंडरी इंफेक्शन' हो गया था, जिसके चलते उन्हें लंबे समय तक क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में रखा गया। हालांकि, राहत की बात यह थी कि इलाज के दौरान वह निपाह वायरस से मुक्त हो चुकी थीं, लेकिन लंबी बीमारी के कारण शरीर कमजोर हो गया था। बताया जा रहा है कि अंततः दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। राज्य में स्वास्थ्य विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है।

Post a Comment

0 Comments