केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हुंकार, BJP सरकार बनते ही घुसपैठियों को चुन चुन कर देश से बाहर निकालेंगे

बीरभूम :- पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के खैराशोल में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। शाह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी राजनीतिक लाभ और वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को सुरक्षा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने हुंकार भरते हुए घोषणा की कि 5 मई को राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही पूरे देश से घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए चेतावनी दी कि भाजपा समर्थकों पर अत्याचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और 5 मई के बाद उन्हें पाताल से भी ढूंढ निकाला जाएगा। 'दीदी' और 'भतीजा' के शब्दों से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर सीधा निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि सत्ता परिवर्तन होते ही राज्य के गुंडों को जेल भेजा जाएगा। 


गृह मंत्री ने भरोसा जताया कि अब बंगाल में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के शासन का अंत समय आ गया है। उन्होंने कहा कि अभी-अभी ममता दीदी एक भाषण में यहां के बहुसंख्यक समाज को डरा रही थीं कि TMC नहीं होगी, तो बहुसंख्यक समाज का अस्तित्व नहीं बचेगा। अरे दीदी, सदियों से हम यहां रह रहे हैं, आप कौन होती हो हमें डराने वाली ? आपके शासन में मुर्शिदाबाद में दंगे हुए, रामनवमी पर हमला हुआ, सरस्वती पूजा पर रोक लगी - तब आप कहां गई थीं ? दीदी से डरने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आ रही है।

Post a Comment

0 Comments