कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में सघन 'नाका चेकिंग' के दौरान भारी मात्रा में बेहिसाब नकदी बरामद की गई है। सबसे प्रमुख घटना डायमंड हार्बर के हॉटुगंज की है, जहाँ पुलिस और केंद्रीय बलों ने एक कार की तलाशी लेकर 9.88 लाख रुपये जब्त किए। इस मामले में मगराहाट पश्चिम के भाजपा प्रभारी अरुणाभ मजूमदार और संयोजक अक्षय चक्रवर्ती को हिरासत में लिया गया है, क्योंकि वे नकदी के स्रोत के बारे में कोई ठोस स्पष्टीकरण नहीं दे सके। इसी कड़ी में कोलकाता के नेताजीनगर इलाके में SST की तलाशी के दौरान एक कार से 38 रुपये लाख और कूचबिहार के शीतलकुची सीमा पर एक अन्य वाहन से 17 रुपये लाख बरामद किए गए। इसके अलावा, असम सीमा पर भी पुलिस ने बस और निजी कार से करीब 3 रुपये लाख की नकदी पकड़ी है। पुलिस और चुनाव आयोग इन सभी मामलों की गहनता से जांच कर रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी रकम कहाँ ले जाई जा रही थी। फिलहाल इस मामले पर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है।

0 Comments