रानीगंज: रविवार की दोपहर 1ः45 बजे के करीब रानीगंज शहर की लाइफ-लाइन NSB Road से सटे वृंदावन धाम के रहने वाले HDFC Bank के अधिकारी गुलशन कुमार अरोरा के साथ छिनतई की घटना वृंदावन धाम के गली में ही घटी। यह घटना उस वक्त घटी जब वह बाजार से घर लौट रहे थे। उसी समय घर के पास बाइक पर सवार दो युवक गति से आए और गले से हार छीनकर आंधी की तरह फरार हो गए। बाइक पर सवार एक युवक हेलमेट पहना हुआ था और दूसरा मुंह में मास्क लगाए हुए था। गुलशन कुमार अरोरा उनका पीछा करने की कोशिश भी की परन्तु गिर जाने के कारण सफल नहीं हो पाया। इस घटना की सूचना रानीगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस दौरान डीसी धु्रब दास, एसीपी (सेंट्रल) बिमान कुमार मिर्धा, डीडी विभाग के एडीसी मीर सैदूल अली, रानीगंज थाने के आईसी सुबीर कुमार कर्मकार, पंजाबी मोड़ पुलिस फांड़ी के प्रभारी नजमूल हूदा, जामुड़िया थाने के प्रभारी सौमेन्द्र सिंह ठाकुर समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर संयुक्त रुप से छानबीन शुरु की।
बताया जाता है कि गुलशन कुमार अरोरा बैंक के अधिकारी है और रविवार छुट्टी होने के कारण पहले फल लेकर अपनी स्कूटी से घर वापस आए और दोबारा अन्य किसी काम से घर के बाहर निकले। उसी दौरान पहले से पीछा कर रहे मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी ताक लगाए हुए थे और जैसे ही मौका मिला वारदात को अंजाम देकर पंजाबी मोड़ की ओर फरार हो गए। बताया जाता है कि गुलशन कुमार अरोरा के गले से छिनताई की गयी चेन की वजन 52 ग्राम था। जिसका बाजार मूल्य लगभग 8 लाख रुपए है। दिनदहाड़े इस तरह की घटना ने वृंदावन धाम इलाके में रहने वाले अपार्टमेंट के लोगों में दहशत फैल गयी है। अपार्टमेंट में रह रहे सभी को अपने-अपने जानमाल की सुरक्षा सताने लगी है। क्योंकि इस तरह अपार्टमेंट की गली के अंदर प्रवेश कर पुरुष के गले से हार की छिनतई हो जाती है। शायद यह तीन दशकों में पहला मौका है जब रानीगंज शहर में किसी महिला के गले से नहीं बल्कि पुरुष के गले से हार की छिनतई हुयी है। अब आप अंदाजा लगा सकते है कि पुरुष के गले से हार की छिनतई बेखौफ हो सकती है तो महिलाएं कितनी सुरक्षित है।

0 Comments