रानीगंज :- बढ़ती गर्मी और तपिश को देखते हुए सामाजिक सरोकारों के तहत श्री सीताराम जी मंदिर कमेटी ने एक सराहनीय पहल की है। गुरुवार को मंदिर कमेटी की ओर से राहगीरों को राहत पहुँचाने के लिए शीतल शरबत, तरबूज और झालमुड़ी का वितरण किया गया।
इस सेवा कार्य के दौरान मंदिर कमेटी के सदस्यों ने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में प्यासे और थके हुए राहगीरों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि कमेटी द्वारा प्रत्येक वर्ष इस तरह के आयोजन किए जाते हैं ताकि आम जनमानस को चिलचिलाती धूप में थोड़ी राहत मिल सके। इस अवसर पर विमल बाजोरिया, प्रदीप सरायन, गोविंद लोहिया, हरि सोमानी, संजय बाजोरिया, नीता झुनझुनवाला और रूबी मोदी सहित मंदिर कमेटी के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने कमेटी के इस मानवीय प्रयास की सराहना की है।



0 Comments