कोलकाता : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सांसद अभिषेक बनर्जी के उपर हुए हमले को लेकर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमों Mamta Banerjee ने कोलकाता महानगर स्थित कालीघाट के निवास स्थान पर रविवार की दोपहर 3 बजे एक अहम बैठक बुलाई थी। बैठक का मूल उद्देश्य Abhishek Banerjee एवं श्रीरामपुर के सांसद Kalyan Banerjee के उपर हुए हमले के विरुद्ध राज्य व्यापी आंदोलन को किस तरह अंजाम दिया जाए किन्तु तृणमूल कांग्रेस के 80 विधायकों में केवलमात्र 20 विधायक ही ममता बनर्जी की इस बैठक में पहुंचे। जिस कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के स्पोक पर्सन विधायक कुणाल घोष का कहना है कि शनिवार को अभिषेक बनर्जी के उपर हुए हमले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के विधायक सड़क पर उतरे है। इतना ही नहीं जगह-जगह तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं कर्मियों को गिरफ्तार कर रही है। थाने में बैठाकर रखी है। इन सब परिस्थितियों के बीच शनिवार रात से ही इस बैठक में नहीं आने के लिए विधायक अनुरोध कर रहे थे। विधायकों का कहना है कि यह बैठक 10-15 बाद की जाती तो बेहतर रहता। हम सभी दल के साथ है। इसलिए यह बैठक आज की यह बैठक स्थगित कर दी गयी है। सोमवार को कोलकाता के रानी रासमनी रोड में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमों ममता बनर्जी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन दिया जाएगा। साथ ही साथ राज्य के प्रत्येक ब्लाॅक एवं शहर अंचल में तृणमूल कांग्रेस की ओर से प्रतिवाद कर्मसूची में तृणमूल कांग्रेस के कर्मी एवं समर्थक शामिल होंगे।

0 Comments