कोलकाता :- पश्चिम बंगाल के निवासियों के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है, जहां जल्द ही राज्य में बुलेट ट्रेन सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इस अत्याधुनिक सेवा के शुरू होने से यात्री दिल्ली से सिलीगुड़ी तक का सफर महज 6 घंटे में तय कर सकेंगे। राज्य प्रशासनिक मुख्यालय नबन्ना से इस ऐतिहासिक परियोजना की घोषणा करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह बुलेट ट्रेन दिल्ली से रवाना होकर लखनऊ, बनारस और पटना होते हुए सिलीगुड़ी पहुंचेगी। इसके साथ ही रेल मंत्री ने राज्य के विकास को गति देने के लिए आगामी 5 वर्षों के भीतर पश्चिम बंगाल में 60 नई ट्रेनें शुरू करने का भी बड़ा आश्वासन दिया है। इस महत्वपूर्ण घोषणा से पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री और रेल मंत्री के अलावा राज्य सरकार के अन्य मंत्री और विधायक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए रेल मंत्री ने पश्चिम बंगाल के विकास के लिए एक नया दृष्टिकोण साझा किया और राज्य को आगे ले जाने के प्रयासों के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

0 Comments