कोलकाता (राम बाबू यादव) :- कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ बंगाल की ओर से लगातार चौथे वर्ष कोलकाता कविता उत्सव-1433 का शुक्रवार शाम गोलपार्क रामकृष्ण मिशन हॉल में भव्य रूप से आयोजित हुआ। इस साहित्यिक आयोजन में लगभग 60 प्रतिष्ठित कवियों और साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ एवं युवा कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर बांग्ला साहित्य की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और सामाजिक चेतना को नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन के दौरान साहित्य प्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ बंगाल के अध्यक्ष और पाण्डेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि बांग्ला साहित्य केवल पश्चिम बंगाल की धरोहर नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कविता समाज को संवेदनशील बनाने के साथ-साथ नई सोच और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देती है। ऐसे साहित्यिक आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति और साहित्यिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
कल्चरल एंड लिटरेरी फोरम ऑफ बंगाल के अध्यक्ष व विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि फोरम का उद्देश्य साहित्य और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना तथा नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन लगातार होते रहेंगे, जिससे बांग्ला साहित्य की गौरवशाली परंपरा और अधिक समृद्ध होगी तथा नई पीढ़ी को साहित्य सृजन के लिए प्रेरणा मिलेगी।




0 Comments