आसनसोल :- आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (ADPC) में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसके तहत कई थानों और पुलिस फाड़ी के प्रभारियों को बदला गया है। इस संबंध में कमिश्नरेट द्वारा जारी आधिकारिक आदेश पत्र के अनुसार, आसनसोल उत्तर थाना के ओसी (OC) सब-इंस्पेक्टर सौमेन बनर्जी का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें अब डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (DD, ADPC) में भेजा गया है। उनकी जगह पर अब कन्यापुर फांड़ी के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर मेघनाद मोंडल को आसनसोल उत्तर थाना का नया ओसी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आसनसोल उत्तर थाना से सब-इंस्पेक्टर सुमंगल सरकार को रूपनारायणपुर का नया प्रभारी बनाकर भेजा गया है, जबकि जामुरिया थाना से सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह को आसनसोल उत्तर थाना में तैनात किया गया है।
इस बड़े फेरबदल के तहत अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसओजी (SOG, DD ADPC) के ओसी सब-इंस्पेक्टर पार्थ सरकार को कल्यानेश्वरी का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि वहां की प्रभारी लेडी सब-इंस्पेक्टर शिउली मंडल को एनटीएस (NTS) थाना का ओसी नियुक्त किया गया है। एनटीएस थाना के निवर्तमान ओसी सब-इंस्पेक्टर अभिजीत सिन्हा रॉय को कुल्टी थाना भेजा गया है। वहीं रूपनारायणपुर के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अरुणाभ भट्टाचार्य का तबादला भी डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (DD, ADPC) में कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी इस आदेश में सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदों पर स्थानांतरित होने का निर्देश दिया गया है।


0 Comments