Asansol में विश्व साइकिल दिवस पर रैली, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आसनसोल :- विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को आसनसोल के पोलो मैदान से एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया। राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस रैली की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें एडीएम सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों और संगठनों के शीर्ष पदाधिकारियों ने शिरकत की। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चों सहित लगभग 500 लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।



इस मौके पर वक्ताओं ने साइकिल चलाने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि छोटी दूरी के कार्यों के लिए साइकिल का उपयोग स्वास्थ्य को बेहतर रखने के साथ-साथ पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में भी बेहद मददगार है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों में साइकिल चलाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने बेहद खुशी जताई और कहा कि इससे उनके बचपन की यादें ताजा हो गईं। लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपनी दिनचर्या में छोटी दूरियों के लिए साइकिल का इस्तेमाल करेंगे, जो न केवल सेहत और पर्यावरण के लिए वरदान है, बल्कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच आर्थिक रूप से भी एक बेहतरीन विकल्प है।

Post a Comment

0 Comments