कोलकाता :- केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने कोलकाता मेट्रो में अचानक सफर कर सबको चौंका दिया। उन्होंने नव-निर्मित 'आजाद हिंद फौज' (हवाई अड्डा) स्टेशन से नोआपारा तक आम यात्रियों की तरह यात्रा की। इस दौरान उनके साथ सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो और भाजपा नेता जगन्नाथ चट्टोपाध्याय भी मौजूद रहे। सफर के दौरान रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने यात्रियों से सीधा संवाद किया और मेट्रो की सेवाओं, सुरक्षा, समयबद्धता व असुविधाओं को लेकर जमीनी फीडबैक लिया। उन्होंने मेट्रो कोच के भीतर लोगों से खुलकर बात की और सुधार के सुझाव भी मांगे।
इसके साथ ही उन्होंने स्टेशनों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और स्टेशन मास्टरों से मिलकर परिचालन संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की और उनका हौसला बढ़ाया। रेल मंत्री की इस अचानक यात्रा का मुख्य उद्देश्य कोलकाता मेट्रो के आधुनिकीकरण और नए रूटों की समीक्षा करना था। इस जमीनी फीडबैक का उपयोग आने वाले समय में यात्री सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए किया जाएगा।




0 Comments