पाण्डेश्वर के पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की मौत, बेटा गंभीर

आसनसोल :- पाण्डेश्वर थाना क्षेत्र के मदारबनी कोलियरी इलाके के निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र बिन और उनके पुत्र की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब शादी का निमंत्रण पत्र बांटने के दौरान उनकी बाइक एक भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र बाइक से धनबाद की ओर शादी का कार्ड देने जा रहे थे। इसी दौरान मैथन ओपी क्षेत्र के डिबुडीह ब्रिज पर झारखंड की ओर से कथित तौर पर रॉन्ग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो में अवैध कच्चा कोयला लदा हुआ था और टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेंद्र बिन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल युवक को इलाज के लिए धनबाद के SNMMCH अस्पताल भेजा। इस घटना पर समाजसेवी रंजीत महतो ने चेकपोस्ट पर बंगाल पुलिस द्वारा की जाने वाली कथित अवैध वसूली को जिम्मेदार ठहराया है, जिससे बचने के लिए चालक रॉन्ग साइड का सहारा लेते हैं।


Post a Comment

0 Comments