दुर्गापुर स्टील प्लांट के INTTUC नेता संदीप घटक ने की आत्महत्या ! कारण राजनीतिक या पारिवारिक ?

दुर्गापुर :- दुर्गापुर स्टील प्लांट में तृणमूल कांग्रेस समर्थित श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी के नेता संदीप घटक उर्फ बोटू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। रविवार को उनका शव दुर्गापुर के गोपालमाठ स्थित आवास से फंदे पर लटका हुआ बरामद किया गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संदीप घटक की मौत की खबर फैलते ही राजनीतिक और श्रमिक संगठनों के बीच चर्चा शुरू हो गई। हालांकि उनकी मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। उन्होंने राजनीतिक कारणों से आत्महत्या की है या फिर पारिवारिक कारण से अभी तक इस पर रहस्य बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। 

 सूत्रों के अनुसार, संदीप घटक दुर्गापुर के गोपालमाठ क्षेत्र के निवासी थे और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रभात चटर्जी के काफी करीबी माने जाते थे। जब प्रभात चटर्जी दुर्गापुर स्टील प्लांट में तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन की जिम्मेदारी संभालते थे, तब संदीप घटक अक्सर उनके साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से नजर आते थे। सूत्रों के हवाले से ऐसी भी आशंका जाता ही जा रही है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद से संदीप घटक मानसिक रूप से तनाव में थे। पिछले कुछ दिनों से उनके बारे में सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह के पोस्ट भी किया जा रहे थे। जिसे लेकर आम जनमानस में कई तरह की चर्चा होने लगी थी। 

घटना के बाद विभिन्न तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक किसी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और परिजनों सहित संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments