अवैध पत्थर खदान मामले में आसनसोल से TMC के उपाध्यक्ष Bhola Singh गिरफ्तार, भीड़ ने बरसाए अंडे

आसनसोल :- आसनसोल के सलानपुर क्षेत्र में कथित अवैध पत्थर खदान संचालन मामले में Salanpur Block TMC के उपाध्यक्ष Bhola Singh (विजय सिंह) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के पांचगाछिया इलाके से उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सलानपुर थाना पुलिस उन्हें कुल्टी थाना लेकर आई। शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत आसनसोल जिला अदालत में पेश किया। सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात यह है कि अंडे बरसाए जाने के डर से पुलिस भोला सिंह को हेलमेट पहनकर अपने साथ कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई। इसके बावजूद भी गुस्साए लोगों ने भोला सिंह पर अंडों की बारिश कर दी और चोर-चोर के नारे लगाए। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अवैध पत्थर खदान संचालन से जुड़े आरोपों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है। जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं। गौरतलब है कि राज्य में TMC शासन के दौरान पश्चिम बर्दवान और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध पत्थर खदानों के संचालन और सिंडिकेट से जुड़े आरोप लगातार उठते रहे हैं। हालांकि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद पुलिस ने इस तरह के मामलों में कार्रवाई तेज कर दी है। अवैध खनन और पत्थर खदान सिंडिकेट से जुड़े लोगों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। कुछ दिन पहले ही सलानपुर क्षेत्र में इसी मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। अब Bhola Singh की गिरफ्तारी को उसी कार्रवाई की कड़ी माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments