कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य सरकार द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सरकारी छुट्टी घोषित किए जाने के बाद आज प्रदेश भर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राज्य सरकार इस विशेष दिन को बेहद गरिमामय तरीके से मना रही है। इन तमाम कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को कोलकाता पहुंचे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के तहत गृह मंत्री अमित शाह सोमवार शाम को न्यू टाउन स्थित इको पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा का शिलान्यास किया। इसके बाद वे भवानीपुर स्थित स्वर्गीय नेता के पैतृक आवास पर पहुंचे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात वे साइंस सिटी के पास स्थित विश्व बांग्ला मेला (मिलन मेला) प्रांगण पहुंचेंगे, जहां वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करेंगे। इन सभी कार्यक्रमों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य और कई केंद्रीय व राज्य स्तर के मंत्री और सांसद मौजूद रहेंगे।

0 Comments