पांडेश्वर में युवाओं के लिए खुलेगी 15 कॉम्पिटेटिव लाइब्रेरी, MLA जितेंद्र तिवारी की बड़ी घोषणा

पांडेश्वर :- पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए पांडेश्वर के भाजपा विधायक जितेंद्र तिवारी ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आगामी 6 महीने से 1 वर्ष के भीतर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर नई नियुक्तियां करने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ये नौकरियां किसी सिफारिश के आधार पर नहीं, बल्कि पूरी तरह से अभ्यर्थियों की योग्यता और मेरिट के आधार पर दी जाएंगी।

सरकारी नौकरियों की तैयारी में जुटे युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए जितेंद्र तिवारी ने उन्हें आपस में ग्रुप स्टडी करने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र में अगले 6 महीनों के भीतर 15 कॉम्पिटेटिव लाइब्रेरी चालू करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में ही दो कॉम्पिटेटिव लाइब्रेरी की शुरुआत कर दी जाएगी, जिससे युवाओं को अपनी तैयारी में काफी सुविधा मिलेगी।

विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जो युवा ग्रुप स्टडी करना चाहते हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की पाठ्य पुस्तकों की आवश्यकता है, वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं; उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से बिना किसी विलंब के आज से ही अपनी तैयारी शुरू करने का आह्वान किया।


Post a Comment

0 Comments