कोलकाता :- संसद भवन की कैंटीन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई हैं। वायरल तस्वीरों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद सौगत रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नाड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक ही मेज पर बैठकर लंच करते नजर आ रहे हैं। लगातार दो दिनों की इन तस्वीरों ने TMC और BJP के बीच बैकचैनल तालमेल की चर्चाओं को हवा दे दी है। तस्वीरों पर विवाद बढ़ने के बाद दमदम से TMC सांसद सौगत रॉय ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि अमित शाह या जेपी नाड्डा से उनकी कोई खास या अलग बात नहीं हुई थी। सौगत रॉय के मुताबिक, वे टेबल पर पहले से बैठे थे और बीजेपी नेता बाद में वहां आए थे। बीजेपी से नजदीकियों के सवाल पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी के लोग ही उनके संपर्क में हैं और वे पार्टी छोड़कर गए नेताओं को वापस लौटने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, TMC छोड़कर एनसीपीआई में शामिल हुईं बारसात की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह राजनीति में चलने वाला 'डबल ट्रैक' हो सकता है और शायद दोनों पक्षों के बीच कोई भावी योजना पर सीधी चर्चा चल रही है।

0 Comments